mithun-rashi-ki-jankari

मिथुन राशि की जानकारी

हम सभी के पैदा होने के बाद कुछ चिजे ना चाहते हुए भी हमारे साथ जुड जाती है, उनमे से एक राशि और राशिफल। राशि शब्द से हम सभी वाकिफ ही है, हां वोही जो सुबह न्यूज चैनल लगाते ही पंडित जी बताते है या सुबह अखबार खोलते ही बिच को पन्नो पर लिखा होता है। राशि  बिलकुल आप सही समझ रहे है, जिसमे पंडित जी अपने दिन का बेहतर बनाने के लिए दान करने को बोलते है, अगर आपके राशि  मे कुछ फायदा होने वाला हो तो बढ-चढा कर बोलते है। हां यो वोही राशि है, जिसमे कुवांरे लडके को संतान का सुख भी प्राप्त करवा देते है। आज के समय मे लोग सुबह का चाय बाद मे पीते है पहले अपने राशि को देखकर अपने दिन को बेहतर करने के बारे मे सोचते है और दिन को बेहतर करने की कोशीश करते है।

आज इस आर्टिकल मे आप जानेंगे मिथुन राशि के बारे मे कि क्या है मिथुन राशि और हम इंसानो के जीवन मे मिथुन राशि क्या महत्व है।

क्या है मिथुन राशि

मिथुन राशि, राशि चक्र की तीसरी राशि होती है और इसका पहचान चिन्ह जुडवां है। इस राशि का उद्भव मिथुन तारामंडल से माना जाता है और राशि चक्र की तीसरी राशि है, इस राशि का प्रतिक युवा दंपति है। मिथुन राशि सभी राशि मे से सबसे ज्यादा प्रतिभा वालि राशी मानी जाती है।

कुछ अन्य तथ्य:

  • राशि चिन्ह- जुडवां
  • राशि नक्षत्र- मिथुन तारामंडल
  • राशि तत्व- वायू
  • स्वामी- बुध ग्रह
  • भाग्यशाली दिन- बुधवार
  • भाग्यशाली रंग- नींबु रंग,पीला
  • भाग्यशाली संख्या- 5,14,23,32,41,50

कैसे होते मिथुन राशि के लोग

कैसे होते मिथुन राशि के लोग

कहते है की मिथुन राशि के स्वामी बुध है, बुध संचार और परिवर्त्तन का कारक होते है। मिथुन राशि के लोग लुभावने और आर्कषक भी होते है, मिथुन राशि के लोग मानसिक तौर पर काफी मजबुत होते है। मिथुन राशि के लोग हमेशा खुश रहना और जहां ऐसे लोग रहते है वहां का वातावरण को खुशनुमा बनाये रखने मे माहिर होते है। मिथुन राशि का पहचान चिन्ह जुडवां होता है, जिससे लचिलापन इनके स्वभाव मे दिखता है और लुभावने अंजाज के कारण ये सभी का ध्यान अपनी ओर खिंच लेते है।

मिथुन राशि के लोग तिव्र बुध्दिवाले, जिज्ञासु और तक्षसिल होते है, इस राशि के लोगो मे हर विषय को बेहतर समझने कि क्षमता होती है।  अपने पहचान चिन्ह के अनुसार मिथुन राशि के लोग दोहरा व्यवहार करते है, जिसके कारण इनको समझना बहुत ही मुश्किल होता है। मिथुन राशि के लोग काफी बुध्दिमान होते है, इन्हे अपने समय को व्यर्थ नही गंवाते है।  मिथुन राशि के लोग जिज्ञासु होते है ये हर चिज को जानने मे और हर काम करने मे रुची रखते है।   

लोगो के जीवन मे मिथुन राशि का क्या महत्व है

लोगों के जीवन मे मिथुन राशि का क्या महत्व है

मिथुन राशि के फायदे

जैसा की आपने उपर पढा ही होगा कि मिथुन राशि के लोग बुध्दिजिवी और अपने सोच से स्वतंत्र होते है, इनका मतिष्क हमेसा गतिमान होता है और हर कुछ का अनुभव करना चाहते है। मिथुन राशि के लोगो मे कुछ नया करने कि प्रवृति पायी जाती है, जिस चिज मे मिथुन राशि के लोग जुडते है वो काम और भी बडा हो जाता है। मिथुन राशि के लोग हाजिर जबाव होते है और इनके भाषण से लोग प्रभावित होते है।

मिथुन राशि के लोग अपने काम को निकालना जानते है और इन्हे नये नये दोस्त बनाना भी पसंद है। ऐसे लोगो को मनोरंजन बहुत पसंद होता है और मिथुन राशि के लोगोए को समाज मे काफी पसंद किया जाता है क्योकि इस राशि के लोगो को पता होता है कि समाज को कैसे खुश रख सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.