मीन राशि की जानकारी
आज के समय मे हर कोई अपने राशि के अनुसार ही अपने कामो को करता है, हर सुबह हम सभी टी.वी न्यूज चैनल पर अपने राशि के बारे मे सुनते है या फिर अखबार मे राशि के बारे मे पढते है। हर दिन को बेहतर बनाने के लिए टी.वी पर पंडित जी कुछ न कुछ उपायो को करने बोलते है, पंडित जी के बताये गये उपाय अगर कोई भी इंसान अपने मन से ही कर ले तो उसकी दिन बेहतर हो जाता है या फिर दिक्कतो दुर हो जाती है। पंडित जी के द्वारा राशिफल मे दिन को बेहतर करने के लिए कुछ दान करने के लिए बोलते है, ऐसा इंसान अपने मन से कर ले तो लोगो कि दुआ भी लगेगी और इंसान की दिक्कते भी दुर होगी।
आज इस आर्टिकल मे आप जानेंगे मीन राशि के बारे मे कि क्या है मीन राशि और हम इंसानो के जीवन मे मीन राशि क्या महत्व है।
क्या है मीन राशि
मीन राशि, राशि चक्र की बारहवीं राशि होती है और इसका पहचान चिन्ह मछली है। यह गुरु की दूसरी और भचक्र की अंतिम राशि है। इस राशि के जातकों में करुणा की भावना होती है, स्वयं बढ़कर भले ही सहायता न करे, लेकिन पुकारे जाने पर पूरी तरह सहायता के लिए तत्पर हो उठते हैं। ये दार्शनिक होते हैं, रोमांटिक जीवन जीते हैं, साहस के साथ स्पष्ट बोलने वाले और विचारशील होते हैं। अपनी सज्जनता के कारण जिंदगी में सफलताओं के कई मौके गंवा बैठते हैं।
कुछ अन्य तथ्य:
- राशि चिन्ह- मछली
- राशि नक्षत्र- मीन तारामंडल
- राशि तत्व- जल
- स्वामी- वृहस्पतिदेव ग्रह
- भाग्यशाली दिन- गुरुवार और सोमवार
- भाग्यशाली रंग- सीग्रीन, बैंगनी, बकाइन
- भाग्यशाली संख्या- 3,7,12,16,21,25,30,34,43
कैसे होते है मीन राशि के लोग
कहते है की मीन राशि के लोग सभी राशियो के मुकाबले ज्यादा धार्मिक, ज्ञानी, सच्चे और विश्वास के योग्य होते है। मीन राशि के लोग स्वभाव से सरल, सम्मानित और वफादार होते है, इस राशि के जातक बुध्दिमान भी होते है। मीन राशि के लोग स्वभाव से भावुक औऱ कला प्रेमी होते है, इस राशि के लोग उदार, दयालु और सबकि प्रवाह करने वाले होते है। मीन राशि के लोग अपने आदर्शवादी दुनिया मे रहते है और इस तरह से ये अन्य लोगो के साथ सबसे भावनात्मक अपनापन स्थापित करते है। मीन राशि के लोग आसानी से किसी के विचार को पढ सकते है, मीन राशि के लोग संवेदनशील और दुर कि सोच रखने वाले होते है।
लोगो के जीवन मे मीन राशि का क्या महत्व है
मीन राशि के फायदे
जैसा की आपने उपर पढा ही होगा कि मीन राशि के लोगो कि विशेषता सहानुभुति और भावनात्मक क्षमता है, मीन राशि मे जन्मे जातक सबसे सहज होते है। मीन राशि के लोग नये माहौल और नये विचारो मे घुल मिल जाते है। इनके व्यवहार मे चंचलता हमेशा बनी रहती है, और इन्हे समय के साथ ढलना आता है। मीन राशि के लोग मिजाज से दोस्ताना और अच्छे स्वभाव के होते है, इस राशि के लोगो को किसी भी तरह कि पाबंदी पसंद नही है। मीन राशि के लोग प्रतिभा के धनी होते है लेकिन इन्हे किसी भी प्रकार का घमंड या गुरुर नही होता है। मीन राशि के लोग के मन हर किसी के लिए प्रेम और दया का भाव हमेशा से रहता है।
मीन राशि के नुकसान
आपने उपर पढा ही होगा की मीन राशि के लोगो को पाबंदी पसंद नही होती है और कई बार इस राशि के लोग इसके लिए किसी से लड जाते है या फिर उनके बात दिल पर लग जाती है, जिसके बाद ये लोगो कि कम सुनने लगते है।