dhanu rashi

धनु राशि की जानकारी

आज के समय मे लोग अपने तकदीर से ज्यादा अपने राशि पर भरोसा करते है, कहने का मतलब है कि पंडित जी के द्वारा बताये गये राशिफल पर भरोसा करते है। सुबह कहीं भी निकलने से पहले इंसान अपने राशि के बारे मे जानने को इच्छुक होता है, इसके बाद ही लोग घर से बाहर निकलते है और कोई अडचन ना हो जाये इसलिए पंडित जी के द्वारा बताये गये उपाय करके बाहर निकलते है। न्यूज चैनल पर राशिफल बताने वाले पंडित जी भी ऐसे उपाय बताते जो लोगो ने अपने मन से कभी नही किया होगा, जैसे दिन शुभ करने के लिए किसी गरीब को दान करें या दिन बेहतर हो इसलिए गाय को कुछ खिलायें या फिर दिन अच्छे से गुजरे इसके लिए मंदिर मे जाकर प्रसाद चढायें। हांलाकी ये काम कोई बडा नही है और नाही इनमे कुछ गलत है लेकिन कई ऐसे लोग होते है जो इन चिजो को जुटा नही सकते है और कई लोगो ने चाहकर भी ऐसे पुण्य काम नही किये होगें।

आज इस आर्टिकल मे आप जानेंगे धनु राशि के बारे मे कि क्या है धनु राशि और हम इंसानो के जीवन मे धनु राशि क्या महत्व है।

क्या है धनु राशि

धनु राशि की जानकारी

धनु राशि, राशि चक्र की नौवीं राशि होती है और इसका पहचान चिन्ह धनुर्धर है। युवाओं के पथप्रदर्शक स्वामी विवेकानंद धनु राशि के जातक थे, तो आपके दिमाग में धनु लग्‍न अथवा धनु राशि से प्रभावित जातकों की छवि तुरंत बन जाएगी, धनु राशि का स्‍वामी गुरु है। धनु राशि के स्वामी वृहस्पति ग्रह होते और वृहस्पति ग्रह सबसे बडा ग्रह होता है, इसिलए ग्रह को सभी ग्रहो का गुरु कहा जाता है।

कुछ अन्य तथ्य:

  • राशि चिन्ह- धनुर्धर
  • राशि नक्षत्र- धनु तारामंडल
  • राशि तत्व- अग्नि
  • स्वामी- वृहस्पति ग्रह
  • भाग्यशाली दिन- गुरुवार
  • भाग्यशाली रंग- बैंगनी,लाल और गुलाबी
  • भाग्यशाली संख्या- 3,12,21,30

कैसे होते धनु राशि के लोग

कैसे होते धनु राशि के लोग

कहते है की धनु राशि के लोग सभी राशियो के मुकाबले ज्यादा धार्मिक, ज्ञानी, सच्चे और विश्वास के योग्य होते है। धनु राशि के लोग स्वभाव से सरल, सम्मानित और वफादार होते है, इस राशि के पहचान चिन्ह के अनुसार घोडे जैसी तिव्रता होती है और इनका लक्ष्य एक धनुर्धर कि तरह साफ होता है। धनु राशि के लोग अपने जिवन मे बडे-बडे लक्ष्य बनाते है, एक बार जब इस राशि के लोग अपना लक्ष्य तय कर लेते है तो किसी का नही सुनते है और धनुष से निकले तीर कि तरह अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रतिबध रहते है। धनु राशि के लोग अपने लक्ष्य को निर्धारीत करने के बाद हरेक चुनौती का सामना करने का क्षमता रखते है। धनु राशि के लोग के जातक साहित्य, अध्यात्म, शिक्षा और धर्म के क्षेत्र से जुडे रहते है। धनु राशि के लोग आशावादी होते है, जिवन का अर्थ समझना चाहते है और हमेशा सत्य के खोज मे जुडे रहते है।

लोगो के जीवन मे धनु राशि का क्या महत्व है

लोगों के जीवन मे धनु राशि का क्या महत्व है

धनु राशि के फायदे

जैसा की आपने उपर पढा ही होगा कि धनु राशि के लोग ज्ञान अर्जित करने के लिए कोई भी जोखिम ले सकते है, इस राशि के जातक धार्मिक होने के साथ-साथ बुध्दिमान भी होते है। धनु राशि के लोग न्यायप्रिय और इमानदार होते है,इस राशि के लोगो को दूसरो को सलाह देना और दूसरो का मार्गदर्शन करना अच्छा लगता है।

धनु राशि के नुकसान

आपने उपर पढा ही होगा की धनु राशि के लोग न्याप्रिय होते है और कई बार ये चिजे उनपर महंगी पड जाती है, हांलाकि ये बुध्दिमान भी होते है और अपने अनुभव से चिजो को बेहतर करना जानते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.