आज के समय मे लोग भाषा पर अपनी पकड को छोडते जा रहे है, लोगो को हिंदी लिखनी तक नही आती है और उससे भी बुरी बात है कि इस सोशल मिडीया के दुनिया मे हर किसी को हिंदी मे ही लिखना है लेकिन लिखते है हिंग्लिश मे। आज के समय कोई भी ऐसा इंसान नही होगा जो पुरी एक वाक्य हिंदी मे बोल दे जबकि भारत देश कि आधिकारिक और सबसे अधिक बोली, समझे जानी वाली भाषा हिंदी है और यहां पर अलग-अलग राज्यो मे अलग-अलग भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। आज के समय मे कोई भी व्यक्ति गुगल से दुर नही है और ऐसे मे हर कोई गुगल पर कुछ ना कुछ सर्च करता है और अगर व्यक्ति के द्वारा पुछे गये सवाल मे कुछ गलत होता है गुगल उसे सही करके आपके सामने रखता है लेकिन ऐसा हर जगह नही होता है। अगर आप गुगल क्रोम का इस्तेमाल करते है तो आपको हिंग्लिश के लिए उसके सेटिंग मे बदलाव करना होता है तभी जाकर गुगल क्रोम हिंग्लिश को भी समझ पाता है।
आज इस आर्टिकल मे आपा जानेंगे क्रोम मे हिंग्लिश को चेक करने के लिए सेटिंग मे कहां से बदलाव करें।
जैसा कि हमने आपको उपर पहले भी बताया है कि लोगो को हिंदी लिखनी नही आती है लेकिन लोग चैट हिंग्लिश मे ही करेंगे, इसके पिछे कारण है पहला तो हिंदी लिखना थोडा मुश्किल होता है और लोग जब पहली बार फोन को हाथ लगाते है तो उन्हे हिंग्लिश मे हि लिखने के लिए मिलता और ये आदत बन जाती है। कई बार तो ऐसा होता है कि अगर आप कुछ गलत भी लिख रहे होते है फिर भी ऑटोकरेक्ट हो जाता है। हम मे से की लोग रोजाना तौर पर गुगल क्रोम का इस्तेमाल करते है और किसी भी चिज के बारे मे जानना हो तो हिंग्लिश मे ही लिखकर सर्च करते है।
चलिये जानते है कि कैसे हम सेटिंग मे बदलाव करके क्रोम मे हिंग्लिश चेक करने के लिए ऑन कर सकते है।
सबसे पहले आपको गुगल क्रोम ओपन करना और उसमे आपको क्रोम के कोने पर तिन पॉइंट दिखेंगे आपको उसपर क्लिक करना है, इसके अलावा अगर आप उस पॉइंट पर नही पहुंच पाये है तो आप अपने किबोर्ड बटन Alt को दाबकर डाउन बटन को दबायें आपको सामने विकल्प खुल जायेंगे और आपको सेटिंग पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको सामने क्रोम का सेटिंग खुल जायेगा, आपको सेटिंग मे कई सारे विकल्प मिलेंगे आपको Advanced विकल्प पर टैप करना है, इसके बाद आपको Language विकल्प पर जाना है और आपके सामने दो विकल्प आयेगा। अगर आपको Advanced विकल्प नही मिल रहा है तो आप क्रोम पर सर्च बार पर जाकर Language सर्च करें और इसके बाद आपको दो विकल्प मिलेंगे, आपको दूसरे विकल्प Enhanced spell check पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके क्रोम के सेटिंग मे छोटा-सा बदलाव करके क्रोम मे हिंग्लिश स्पेल चेक विकल्प ऑन हो जायेगा, आप इस बात को जान ले कि हिंग्लिश स्पेल चेक सिर्फ इंटरनेट से जुडे होने पर काम करता है। कहने का मतलब है कि हिंग्लिश स्पेल चेक सिर्फ ऑनलाइन ही काम करता है, किसी भी स्पेल के निचे लाल रेखा आ जायेगी उसे सही तरीके ठीक करना होगा और ये उन लोगो के लिए फायेदेमंद है जिन्हे हिंग्लिश भी सही से लिखनी नही आती है।