हम सभी के पैदा होने के बाद कुछ चिजे ना चाहते हुए भी हमारे साथ जुड जाती है, उनमे से एक राशि और राशिफल। राशि शब्द से हम सभी वाकिफ ही है, हां वोही जो सुबह न्यूज चैनल लगाते ही पंडित जी बताते है या सुबह अखबार खोलते ही बिच को पन्नो पर लिखा होता है। राशि बिलकुल आप सही समझ रहे है, जिसमे पंडित जी अपने दिन का बेहतर बनाने के लिए दान करने को बोलते है, अगर आपके राशि मे कुछ फायदा होने वाला हो तो बढ-चढा कर बोलते है। हां यो वोही राशि है, जिसमे कुवांरे लडके को संतान का सुख भी प्राप्त करवा देते है। आज के समय मे लोग सुबह का चाय बाद मे पीते है पहले अपने राशि को देखकर अपने दिन को बेहतर करने के बारे मे सोचते है और दिन को बेहतर करने की कोशीश करते है।
आज इस आर्टिकल मे आप जानेंगे वृषभ राशि के बारे मे कि क्या है वृषभ राशि और हम इंसानो के जीवन मे वृषभ राशि क्या महत्व है।
क्या है वृषभ राशि
वृषभ राशि, राशि चक्र की दूसरी राशि होती है और इसका पहचान चिन्ह बैल है। इस राशि का विस्तार चक्र राशि मे चक्र के 30 अंश से लेकर 60 अंश तक मे होता है। इसके तीन देष्काणो मे उनके स्वामी शुक्र-शुक्र, शुक्र-बुध और शुक्र-शनि है।
कुछ अन्य तथ्य
राशि चिन्ह- बैल
राशि नक्षत्र- वृषभ तारामंडल
राशि तत्व- पृथ्वी
स्वामी- शुक्र ग्रह
भाग्यशाली दिन- शुक्रवार, सोमवार
भाग्यशाली रंग- नीला,नीला हरा
भाग्यशाली संख्या- 6,15,24,33,42.51
कैसे होते वृषभ राशि के लोग
कहते है की वृषभ राशि के लोग स्वावलंबी,उच्चाभिलाषी, शांत, उदार,परिश्रमी और सौंदर्य प्रेमी होते है। इस राशि के के लोग शारीरक और भौतिक सुविधा की चाहत रखते है, वृषभ राशि के लोग ऐशो-आराम का जिंदगी जीना चाहते है और अपने जिंदगी का भरपुर आनंद लेना चाहते है। वृषभ राशि के लोग धन कमाने के मामले बहुत ही भाग्यवान माने जाते है और इनके अंदर खुब धन कमाने कि प्रवृति और धन को जमा करने की इच्छा होती है। स्वामी शुक्र ग्रह होते है, यही कारण है कि इस राशि के लोग ज्यादा तेजस्वी, दबंग और दृढ इच्छा शक्ति वाले होते है और ये किसी से डरते नही है। वृषभ राशि का पहचान चिन्ह बैल है और बैल एक जिद्दी जानवर माना जाता है, ठीक उसी तरह से इस राशि के लोग के अंदर दृढ-इच्छाशक्ति होती है, किसी का नही सुनते है। वृषभ राशि के लोग कभी किसी के दबाव मे नही आते है, इस राशि के लोग इमानदार और काफी कडा संकल्प वाले होते है और कभीन किसी चिज मे पिछे नही हटते है और नाही किसी के सामने झुकते है।
लोगो के जीवन मे वृषभ राशि का क्या महत्व है
वृषभ राशि के फायदे
जैसा की आपने उपर पढा ही होगा कि वृषभ राशि के लोग कडे संकल्प होते है, इसलिए ये लोगो के राय को नही मानते है और अपनी ही बातो को आगे रखते है। वृषभ राशि के लोगो मे इमानदारी होती है और वृषभ राशि के लोगो मे सहनशक्ति से लबरेज होते है। वृषभ राशि के लोग हमेशा अपना वचन निभाते है और इनकी यही आदत वृषभ राशि के लोगो को एक सच्चा दोस्त बनाता है।
वृषभ राशि के नुकसान
कहते है की वृषभ राशि के लोग कभी किसी काम मे अगर लग जाते है तो कभी पिछे नही हटते है और नाही किसी के दबाव मे आते है, जो इनके लिए कभी-कभी बुरा साबित हो जाता है।