आज के समय मे लोग अपने तकदीर से ज्यादा अपने राशि पर भरोसा करते है, कहने का मतलब है कि पंडित जी के द्वारा बताये गये राशिफल पर भरोसा करते है। सुबह कहीं भी निकलने से पहले इंसान अपने राशि के बारे मे जानने को इच्छुक होता है, इसके बाद ही लोग घर से बाहर निकलते है और कोई अडचन ना हो जाये इसलिए पंडित जी के द्वारा बताये गये उपाय करके बाहर निकलते है। न्यूज चैनल पर राशिफल बताने वाले पंडित जी भी ऐसे उपाय बताते जो लोगो ने अपने मन से कभी नही किया होगा, जैसे दिन शुभ करने के लिए किसी गरीब को दान करें या दिन बेहतर हो इसलिए गाय को कुछ खिलायें या फिर दिन अच्छे से गुजरे इसके लिए मंदिर मे जाकर प्रसाद चढायें। हांलाकी ये काम कोई बडा नही है और नाही इनमे कुछ गलत है लेकिन कई ऐसे लोग होते है जो इन चिजो को जुटा नही सकते है और कई लोगो ने चाहकर भी ऐसे पुण्य काम नही किये होगें।
आज इस आर्टिकल मे आप जानेंगे वृश्चिक राशि के बारे मे कि क्या है वृश्चिक राशि और हम इंसानो के जीवन मे वृश्चिक राशि क्या महत्व है।
क्या है वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि, राशि चक्र की आंठवी राशि होती है और इसका पहचान चिन्ह बिच्छु है। वृश्चिक राशि पुरे ब्रह्माण्ड का सबसे रहस्य्मयी राशि है. सबसे ज्यादा गतिशील राशिफल होने के कारण इस तरह के लोग काफी प्रभावी होते है।
कुछ अन्य तथ्य
राशि चिन्ह- बिच्छु
राशि नक्षत्र- वृश्चिक तारामंडल
राशि तत्व- जल
स्वामी- मंगल,प्लुटो ग्रह
भाग्यशाली दिन- मंगलवार
भाग्यशाली रंग- लाल और रतुआ
भाग्यशाली संख्या- 9,18,27,36,45,54.63,72,81,90
कैसे होते वृश्चिक राशि के लोग
कहते है की वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव होते है और मंगल देव जीवन मे प्राक्रम और उत्साह के कारक होते है। वृश्चिक राशि के लोग जन्मजात योध्दा होते है, इस राशि के लोगो का शारीरीक बनावट से ही इनकी शक्ति का अंदाजा लगाया जा सकता है। वृश्चिक राशि के लोग ज्यादा साहसीक और दृढ इच्छाशक्ति वाले होते है, इस राशि के लोग धार्मिक, गंभीर, चतुर . बुध्दिमान, निडर और प्राक्रमी होते है। वृश्चिक राशि के लोग कठिन काम या फिर मेहनत करने से घबराते नही है, इस राशि के लोग अवसर का भरपुर फायदा उठाना चाहते है। वृश्चिक राशि के लोग मे शारीरीक और मानसिक शक्ति प्रचुर मात्रा मे होती है, इस राशि के लोग अपने पहचान चिन्ह बिच्छु कि तरह ईर्ष्यालु हो सकते है लेकिन कई बार इनकी इर्ष्या ही इनके सफलता के लिए ईधन का काम करती है। दोस्ती के मामले मे वृश्चिक राशि के लोग बहुत वफादार और बहादुर होते है, इसलिए इस राशि के लोगो के बहुत ज्यादा मित्र होते है।
लोगो के जीवन मे वृश्चिक राशि का क्या महत्व है
वृश्चिक राशि के फायदे
जैसा की आपने उपर पढा ही होगा कि वृश्चिक राशि के लोग अपने विचार को दूसरो तक पहुंचाकर संचार का आनंद लेते है, इस राशि के लोगो का व्यवहार देखकर लोग इनसे दोस्ती करना चाहते है। वृश्चिक राशि के लोग को बेवकुफ बनाना आसान नही होता है और इस राशि कगे लोग विश्वासघात के थोडे से संकेत पर सावधान हो जाते है। वृश्चिक राशि के लोगो को कोई बात बुरी लग जाये तो ये इस बात का बदला लेकर ही रहते है।
वृश्चिक राशि के नुकसान
आपने उपर पढा ही होगा की वृश्चिक राशि, राशि चक्र का सबसे बेहतर राशियो मे एक है और इस राशी के लोग बुध्दिमान होते है और हम सभी इस बात को जानते है कि बुध्दिमान लोग गलतियां नही करते है या फिर गलतियां करते भी है तो गलतीयो से सिख लेते है। इस राशि के लोग अपने पहचान चिन्ह बिच्छु कि तरह ईर्ष्यालु हो सकते है। वृश्चिक राशि के लोग किसी को भी आसनी से पहचान सकते है और दुश्मनी खुलकर निभातक है।