goa

भारत का यह राज्य कभी अंग्रेजों का गुलाम नहीं बना था

भारत में लम्बे समय तक अंग्रेजो ने शासन किया जिसके बाद 15 अगस्त 1947 को देश अंग्रेजों के अत्याचार से आजाद हुआ था, जहां भारत में कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेश आपको दिख जायेंगे जो आजादी के बाद बने थे तो वहीं कुछ राज्य पिछले कुछ सालों में बनते हुए दिखाई दिए जिसमें तेलंगना शामिल है, इसके अलावा जम्मू कश्मीर से लेह लद्दाख को अलग करके एक केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया।

goa

जैसा कि सबको पता है, कि लगभग 200 सालों तक अंग्रेजों ने भारत पर राज करके यहां से काफी कुछ लूटकर अपने देश ब्रिटेन लेकर गए थे। अंग्रेज जब पहली बार भारत आये थे, तो उनका इरादा यहां पर व्यापार करने का था, लेकिन उसके बाद उनकी योजनाओं में बदलाव देखने को मिला और धीरे-धीरे उन्होंने यहां पर अपना राज चलाने के बारे में सोचा जिसके बाद उन्होंने भारत को अपना गुलाम बना लिया वहीं आपको जानकर यह हैरानी होगी कि एक समय अमेरिका जैसा मजबूत देश भी अंग्रेजो का गुलाम था।

भारत का यह राज्य अंग्रेजों का गुलाम नहीं बना

हम सभी को लगता है कि अंग्रेजों ने पूरे भारत को अपना गुलाम बनाकर रखा हुआ था, लेकिन यह बात पूरी तरह से सही नहीं है, क्योंकि गोवा कभी भी अंग्रेजों काा गुलाम नहीं रहा क्योंकि वहां पर पुर्तगालियों का शासन चलता था। 450 साल तक पुर्तगालियों ने वहां पर अपना शासन किया है, यहां तक कि अंग्रेजों के आने और जाने के बाद भी पुर्तगालियों का गोवा में शासन था। जिसके बाद 19 दिसंबर 1961 को गोवा को भारत में शामिल कर लिया गया।

गोवा के बारे में यदि आपको जानकारी दी जाए तो 3702 वर्ग किमी. के क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जनसंख्या के मामले में यह हमारे देश में 26 वें स्थान पर आता है, इसके अलावा यहां की राजधानी पणजी है। यहां पर 40 विधानसभा की सीटे होने के अलावा 2 लोकसभा की भी सीटें है। गोवा की राज्य भाषा कोंक है, जबकि इसका स्थापना दिवस 30 मई को मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.