bhagya-rekha

भाग्य रेखा का ज्ञान (Bhagya Rekha ka Gyan)

भाग्य रेखा का ज्ञान: बडी अजीब बात है कि हमारे हथेली कि लकीरें हमारे किस्मत और भविष्य के बारे मे बताता है। लोग कहते है कि हमारे तकदीर मे जो लिखा होता है वही मिलता है और फिर ये भी कहते है कि हमारे हथेलीयो की लकीरों मे ही हमारे तकदीर छिपी है और शायद दोनो ही बात सही है। अपने हाथो के लकीरों से पता आप अपने बारे मे जान सकते है। आज आप जानेगें हाथो स्थित मे भाग्य रेखा के बारे मे:

यह भी पढ़े: राहु काल का उपाय

भाग्य रेखा का ज्ञान

# इन जगहो से शुरु होती है भाग्य रेखा:

  • भाग्य रेखा हमारी हथेलीयों पर फैला हुआ है,भाग्य रेखा शुरुआत कलाई से लेकर मध्यमा() अंगुली के नीचे स्थित शनि पर्वत तक पहुंचती है। इसके अलावा भी भाग्य रेखा कई और जगहो(मणिबंध, शुक्र पर्वत, जीवन रेखा, चंद्र पर्वत या पर्वत रेखा) से निकल सकती है लेकिन वो रेखा खत्म शनि पर्वत पर ही होती है। आम तौर पर इन रेखा के उदगम स्थान से पता चलता है कि उस व्यक्ति के भागय रेखा कैसा है।
  • यदि भाग्य रेखा मणिबंध से शुरु होकर बिना कटे या टूटे सीधी शनि पर्वत तक जाती है तो ऐसा व्यक्ति राजा समान जीवन व्यतीत करता है, परंतु इस रेखा को बीच मे कोई अन्य रेखा को काट दें तो जीवन के उस हिस्से मे व्यक्ति को कष्टों का सामना करना पडता है।
  • शनि पर्वत पर पहुंच कर भाग्य रेखा दो अलग-अलग रेखाओं मे बंट जाये और एक हिस्सा गुरु पर्वत पर पहुंच जाये तो ऐसा व्यक्ति उच्च पद तथा प्रतिष्ठा प्राप्त करता है, वह समाज मे सम्मान पाता है और स्वाभाव से परोपकारी तथा दानी होता है।
  • हथेली के मध्य में मस्तिष्क रेखा से निकलकर कोई रेखा शनि पर्वत तक पहुंचाती है तो ऐसा व्यक्ति सामान्य परिवार मे जन्म लेकर भी अपनी योग्यता तथा लगन से सफलता के शिखर को छुता है।
  • शुक्र पर्वत से निकलने वाली रेखा व्यक्ति को कलाकार बनाती है। ऐसे लोगो को भाग्योयद कला के माध्यम से ही होता है।
  • भाग्य रेखा अगर शनि पर्वत को पार कर मध्यमा अंगुली के किसी पोर को चढ जाये तो ऐसा व्यक्ति अपनी योग्यता तथा लाख प्रयासों के बावजुद भी जीवन मे असफल रह जाता है।
  • हथेली मे अच्छी भाग्य रेखा के साथ-साथ शनि उत्तम दशा मे हो तथा जीवन रेखा घुमावदार हो तो ऐसे व्यक्ति के पास कभी धन-समृध्दि की कमी नहा होती है।
  • भाग्य रेखा जितनी गहरी तथा लंबी होती है, उतना ही भाग्य अच्छा होता है लेकिन रेखा फीकी या कटी हुयी तो इसे अच्छा नही माना जाता है।
  • यदि भाग्य रेखा जीवन रखा से शुरु होता है तो व्यक्ति खुद कि मेहनत से काफी अधिक धन कमा सकता है।
  • जिन लोगो की हथेली में भाग्य रेखा चंद्र क्षेत्र से शुरु हुयी है, वे दुसरों की मदद या प्रोत्साहन से सफलता प्राप्त कर सकते है।
  • भाग्य रेखा टूटी हुयी या अन्य रेखाओं से कटी हुयी हो तो र्दुभाग्य का संकेत है।
  • भाग्य रेखा हथेली के प्रारंभ से जितनी अधिक दूरी से शुरु होती है, व्यक्ति का भाग्योदय उतने ही देर से होता है।
  • यदि भाग्य रेखा किसी स्थान पर जीवन रेखा को काट दे तो उस आयु मे व्यक्ति को कोई अपमान या कलंक या झेलना पड सकता है।

यह भी पढ़े: बुध प्रदोष के उपाय 

Leave a Reply

Your email address will not be published.